प्रणमी मंडल बनीं ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक फाइनल की विजेता

ट्रूपल डॉट कॉम द्वारा आयोजित 'ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक' सीजन वन के फाइनल मुकाबले में सिंगिंग, डांसिंग, स्टैंडअप कॉमेडी जैसी अलग-अलग प्रतिभाओं के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला.

ट्रूपल डॉट कॉम द्वारा आयोजित 'ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक' सीजन वन के फाइनल मुकाबले में सिंगिंग, डांसिंग, स्टैंडअप कॉमेडी जैसी अलग-अलग प्रतिभाओं के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला. कैफ़े भड़ास पर हुई इस फाइनल लड़ाई में लता मंगेशकर और श्रेया घोषाल से प्रेरित युवा सिंगर प्रणमी मंडल ने बाजी मारी. मशहूर हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक के फेमस गाने एव्री नाइट्स इन माई ड्रीम्स पर उम्दा परफॉरमेंस देकर प्रणमी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया और अंत में पहला स्थान हासिल कर ओपन माइक पहला कप अपने नाम किया. वहीं दूसरे स्थान पर रहे वेस्टर्न डांस में महारत रखने वाले मोहित पाठक ने तीन प्रतिभागियों को पीछे छोड़ सेकंड रनरअप का ख़िताब जीता. इसके अलावा तीसरे स्थान पर स्टैंडअप कॉमेडियन अभिषेक तोमर जो पोलो नाम से अधिक प्रसिद्द हैं, ने बाजी मारी.

ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक में ख़ास बात यह रही कि इसमें पांच प्रतिभागियों को अंतिम राउंड तक जाने का मौका मिला. ट्रूपल डॉट कॉम ने इन पाँचों हुनरमंद बच्चों को लम्बे समय तक साथ चलने के वादे के साथ सम्मानित किया. चौथे स्थान पर प्रतिभाशाली डांसर अवधि बड़जात्या को जगह मिली, जबकि पांचवे स्थान पर कब्ज़ा ज़माने में गहरी सोच की धनि युवा कवियत्री गौरी गुप्ता ने बजी मारी. इस मौके पर डांसिग के लिए सोनम शर्मा, कविता पाठ के लिए कनुप्रिया सत्तन तैलंग और सिंगिंग कैटेगरी में रोहित सिंह चंदेल ने निर्णायकों की भूमिका निभाई. साथ ही इस दौरान ट्रूपल चैनल के को-फाउंडर श्री अतुल मलिकराम भी मौजूद रहे.

इस मौके पर अतुल मलिकराम ने कहा कि, हमने ट्रूपल प्रेजेंट्स ओपन माइक के जरिए सतत चलने वाली प्रक्रिया की शुरुआत की है. इसके माध्यम से नए टैलेंट को एक प्रभावशाली मंच देने की कोशिश की जा रही है. इसके अतिरिक्त चैनल हेड रोहित सिंह ने बताया कि हमें पहले सीजन में तीन बेहतरीन प्रतिभाएं मिली हैं जो सिंगिंग, डांसिंग और कॉमेडी में अच्छी पकड़ रखते हैं. हम इसे लगातार जारी रखेंगे ताकि नई प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफार्म मिल सके.

पहले स्थान पर रही प्रणमी के मुताबिक, " ये मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल है क्योंकि ये पूरा मुकाबला काफी चैलेंजिंग था और मुझे भरोसा है कि मैं ट्रूपल डॉट कॉम के माध्यम से एक मुकाम हासिल करुँगी."

ट्रूपल डॉट कॉम भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है जो राजनीति और जमीनी मुद्दों से जुड़ी ख़बरों पर तगड़ी पकड़ रखने के लिए जाना जाता है. ट्रूपल मौजूदा समय में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी बात पंहुचा रहा है. ट्रूपल डॉट कॉम द्वारा आयोजित इस ओपन माइक प्रतियोगिता में विजय होने वाले प्रतिभागी को ट्रूपल की तरफ से 50,000 रुपए की कीमत तक के उपहार दिए जाएंगे। जिनमें प्रथम विजेता के नाम की वेबसाइट व अन्य प्रतिभागियों के लिए मीडिया कवरेज जैसे प्रैक्टिकल उपहार शामिल हैं.
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7 Network Limited
Phone
7987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Entertainment
Last Updated
September 30, 2019
Report Abuse · Content Requests