धमाकेदार ट्रेलर और थिरकने पर मजूबर कर देने वाले सांग 'ओढ़नी'

धमाकेदार ट्रेलर और थिरकने पर मजूबर कर देने वाले सांग 'ओढ़नी' को रिलीज़ करने के बाद गुजराती संस्कृति और हसीं- मजाक से भरपूर मनोरंजक फिल्म "मेड इन चाइना"

धमाकेदार ट्रेलर और थिरकने पर मजूबर कर देने वाले सांग 'ओढ़नी' को रिलीज़ करने के बाद गुजराती संस्कृति और हसीं- मजाक से भरपूर मनोरंजक फिल्म "मेड इन चाइना" के निर्माता इसमें एक और तड़का लगाने को तैयार हैं। प्रोड्यूसर दिनेश विजान- जिओ स्टूडियोज आपके गरबा सीज़न को शानदार बनाने के लिए एक और नया लाजवाब सांग 'सनेडो सनेडो' आज रिलीज़ करने जा रहे हैं।

इस शानदार गाने को सचिन-जिगर की जोड़ी ने संगीत दिया है। मीका सिंह ,निकिता गाँधी, बैनी दयाल और खुद सचिन-जिगर ने इस जोशीले गाने को आवाज़ दी है। यह गाना सनेडों गुजरात के प्रसिद्ध गाने का री-क्रिएटेड वर्जन है जिसे एक प्रसिद्ध गरबा सांग के रूप में जाना जाता है।

जहां ओढ़नी सांग में मौनी और राज एक साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं वहीं सनेडों सांग में मौनी -राजकुमार के इर्द-गिर्द घूमकर उन्हें ख़ुश करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। राज फिल्म में मौनी के पति रघु के किरदार में हैं। मौनी लाल कलर की साड़ी में काफी सुन्दर और मोहक दिखाई दें रही हैं। इस लुक में मौनी को बॉलीवुड की सबसे आकर्षित अभिनेत्री के रूप में देखा जा सकता है। इस गाने में मौनी अपने किरदार रुक्मणि और अपने पति रघु के बीच रोमांटिक-मोहक डांस के जरिए बताते हुए नज़र आ रही है।

इस फिल्म के गानों में गुजराती फ्लेवर को ध्यान में रखते हुए मौनी ने शानदार डांस मूव्स किये हैं। मौनी को राज़ के साथ कुछ गरबा स्टेप्स करते भी देखा जाएगा जो कि गुजरात में अपने एक्सप्रेशन, भावनाओं को व्यक्त करने के लिए जाना जाता हैं।

इस सांग के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा "मेड इन चाइना" गुजरात के एक व्यापारी और उसकी पत्नी की एक छोटी सी कहानी है। इस सांग में न केवल गुजरात की संस्कृति की झलक है बल्कि आधुनिकता भी है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिगर ने कहा यह गाना फिल्म में रघु और उनकी पत्नी के बीच मजाक और प्रेम को दर्शाता है। मूल रूप से वैसे तो सनेडों गुजरात का एक धार्मिक गीत है। यह एक ऐसा गीत है जिसे हर गुजराती जानता है। हमें ख़ुशी है कि हम इसे एक नया स्वरुप देने में कामयाब हुए। उम्मीद है यह गाना लोगों को पसंद आएगा।

मेड इन चाइना' को मैडॉक फिल्म्स ने जिओ के एसोसिएशन में प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में आपको बोमन ईरानी, गजराज राव, परेश रावल, सुमीत व्यास भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म को मिखिल मुसाले द्वारा डायरेक्ट किया गया है। यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7 Network Limited
Phone
7987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Entertainment
Last Updated
October 2, 2019
Report Abuse · Content Requests