सीवी कलेक्शन में दिखे गुजराती संस्कृति के ढेरों रंग

लोगों को खूब भाए सीवी कलेक्शन में लगी कच्छ की खूबसूरती और गुजरती संस्कृति

- श्रीमती निवित्री कुमारी सिंह ने किया उद्घाटन
- पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे कस्टमर्स
- कच्छ और गुजरती संस्कृति की बेजोड़ पेशकश

अहमदाबाद की फैशन डिजाइनर निकेता ठक्कर अपनी बेमिसाल डिजाइन के साथ गुजराती संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. 9 अक्टूबर को उदयपुर के होटल गोल्डन ट्युलिप में सुबह 11 बजे से आयोजित हुए फैशन और लाइफस्टाइल एक्सहिबिशन 'द पॉपशॉप' में निकेता ठक्कर के कई नए व बेमिसाल कलेक्शंस देखने को मिले. इस एक्सहिबिशन का उद्घाटन उदयपुर के मेवाड़ स्थित पंद्रह सौ साल पुराने हिस्टॉरिकल पैलेस के डायरेक्टर श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की धर्म पत्नी श्रीमती निवित्री कुमारी सिंह ने किया. निकेता ठक्कर कई गुजराती सेलेब्रिटीज़ के साथ साथ ढेरों बॉलीवुड हस्तियों के लिए बेहतरीन डिजाइनर ड्रेसेस तैयार कर चुकी हैं.

राजस्थान के कई ऐग्जिबिशन का हिस्सा रह चुकी निकेता पहली बार उदयपुर में अपना बेमिसाल कलेक्शन पेश कर रही हैं. दो दिवसीय 'द पॉपशॉप' फैशन ऐग्जिबिशन में देशभर के 40 से अधिक डिजाइनर्स अपनी बेहतरीन क्रिएटिविटी के साथ होटल गोल्डन ट्युलिप में डेरा डाल चुके हैं.
राजकोट की मूल निवासी निकेता ठक्कर, के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं. उन्हें कच्छ शक्ति अवार्ड, ज़ी यंग एचीवर अवार्ड, मंतव्य फाउंडेशन अहमदाबाद की तरफ से बेस्ट फैशन डिज़ाइनर अवार्ड और मुंबई में आयोजित हुए अलुवा फैशन वीक के दौरान बेस्ट फैशन डिजाइनर के अवार्ड से नवाजा जा चुका है. निकेता ने फैशन उद्योगों पर बहुत शोध किया है, कच्छ के साथ साथ सम्पूर्ण गुजरती संस्कृति को अपनी फैशन डिजाइनिंग संस्था सीवी द बेस्कोप बुटीक के लेबल तहत आगे बढ़ा रही हैं। वह न केवल एक अच्छी फैशन-डिज़ाइनर हैं, बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं, जिन्होंने वुमन एम्पावरमेंट के लिए बहुत काम किया है।
Contact Email
[email protected]
Issued By
PR24x7 Network Limited
Phone
7987901158
Business Address
406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010
Country
India
Categories
Lifestyle
Last Updated
October 10, 2019
Report Abuse · Content Requests