स्टार भारत के 'मुस्कान' शो ने पूरा किया 400 एपिसोड का माइलस्टोन
यह शो 'मुस्कान' नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूम रहा है जो किरदार शो की लीड कलाकार यशा रूघानी निभा रही हैं। शो के करेंट ट्रैक में इस वक्त मुस्कान हरियाणा के एक गांव में अगवा करके ले जाए गई हैं।
स्टार भारत पर दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जानेवाले चर्चित शो 'मुस्कान' ने अपने 400 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि का उत्सव मानने के लिए सेट पर केट कट करके इसका सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान सेट पर मौजूद शरद मल्होत्रा, यशा रूहानी, दीपराज राणा और सभी कास्ट और क्रू के लोगों ने मिलकर केक काटा, स्नैक्स खाए और साथ मिलकर ठहाके लगाते हुए फोटो भी खिंचवाई।
यह शो 'मुस्कान' नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूम रहा है जो किरदार शो की लीड कलाकार यशा रूघानी निभा रही हैं। शो के करेंट ट्रैक में इस वक्त मुस्कान हरियाणा के एक गांव में अगवा करके ले जाए गई हैं। इस गांव के दबंग व्यक्ति 'मालिक' ने यह कारनामा किया है। इस गांव में बहुत कम महिलायें हैं। वहीं मालिक जबरदस्ती मुस्कान की शादी अपने छोटे भाई इन्दर से करवाना चाहते हैं। जबकि शो में हीरो का किरदार निभा रहे शरद मल्होत्रा (रौनक) अपनी पत्नी मुस्कान को बचाने एक बहरूपिया बनकर मालिक के घर में घुस चुके हैं।
अपने शो की इस उपलब्धि पर अपने विचार रखते हुए शरद मल्होत्रा ने बताया शो का 400 पूरा करना हमारे लिए उपलब्धि वाली बात है। यह केवल पूरे कास्ट और क्रू की एकसाथ लगाईं गई मेहनत का नतीजा है। हालांकि इंडस्ट्री के किसी भी शो के लिए 400 एपिसोड पूरा होना आम बात होगी, लेकिन हम सभी के लिए यह हमारी मेहनत का रिवार्ड है। इस शो ने मुझे एक वर्सटाइल एक्टर बनने का मौका दिया। मैं आगे भी हमेशा यही कोशिश करूँगा कि अपने दर्शकों को कुछ नया अभिनय करके दिखा सकूँ।
चर्चित अभिनेत्री यशा रुघानी ने बताया कि मुझे बहुत ज्यादा अच्छा महसूस हो रहा है कि हमने अपने शो के 400 एपिसोड पूरे कर लिए। मैं अपने फैन्स और ऑडिएंस का शुक्रियादा करना चाहती हूँ कि हम सभी के प्रयास से हम यहाँ तक पहुंचे। दर्शक इसी तरह अपना सपोर्ट बनाए रखेंगे तो हम और नए सीजन्स के साथ उनका मनोरंजन करते रहेंगे।
जानने के लिए देखिये 'मुस्कान' शो सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।

- Contact Email
- [email protected]
- Issued By
- PR24x7 Network Limited
- Phone
- 7987901158
- Business Address
- 406, 4th Floor, Maloo-01, Scheme 94
, Near Velocity Multiplex, Ring Road, INDORE-452010 - Country
- India
- Categories
- Entertainment
- Last Updated
- September 21, 2019