संबल पोर्टल, मध्य प्रदेश

‘संबल पोर्टल’ मध्य प्रदेश राज्य में कई सारी योजनाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने की पहल है|

‘संबल पोर्टल’ मध्य प्रदेश राज्य में कई सारी योजनाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने की पहल है| इस पोर्टल को राज्य के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों एवं संबल पोर्टल से जोड़ी गई प्रत्येक योजनाओ की श्रेणी मे आने वाले सभी नागरिकों को कई सारी सुविधाएँ एक ही जगह पर देने के उद्देश्य से चलाया गया है| इसमें निरंतर राज्य सरकार द्वारा नई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को भी शामिल किया जा रहा है| इस पोर्टल के माध्यम से जन्म से लेकर मरणोंपरांत तक राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है|

यह पोर्टल एक तरह से मध्य प्रदेश राज्य में सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता लाने की एक अच्छी शुरुआत है| यह पोर्टल सामाजिक अंकेक्षण एवं योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थी को मिलने वाले लाभ की प्रगति को भी दिखाता है|
इस पोर्टल की एक ख़ास बात यह भी है की इसमें में दी गयी जानकारी को कोई भी नागरिक निकाय वार, ग्राम पंचायत/जोन के हिसाब से आसानी से देख सकता है| इस ‘पोर्टल’ के माध्यम से कोई भी नागरिक घर बैठे-बैठे योजना और लाभार्थीयों से सम्बंधित जानकारी हासिल करने के साथ-साथ योजना के अंतर्गत पैसा कब, कितना और कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस सबकी जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकता है|

संबल पोर्टल पर जाने के लिए आप http://sambal.mp.gov.in/# लिंक पर क्लिक करें|

इस पोर्टल में नागरिक राज्य की निम्नलिखित योजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करते हुए लाभ उठा सकते हैं:
1.प्रसव पूर्व जांच (ANC) प्रोत्साहन राशि योजना
2.प्रसव उपरांत सहायता राशि योजना
3.स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन योजना
4.सरल बिजली बिल योजना
5.हुनर/कौशल के अनुसार श्रमिकों की संख्या
6.अंत्येष्टि सहायता योजना
7.श्रमिकों तथा उनके परिवारजनों के कल्याण हेतु कल्याण योजनाएं/गतिविधियां आदि

इस तरह से सरकार द्वारा नागरिकों तक योजनाओं की पहुंच बनाने के लिए इस पोर्टल को चलाया जा रहा है, अतः यदि आप मध्य प्रदेश राज्य से हैं तो इस पोर्टल का इस्तेमाल करें तथा योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली जानकारी प्राप्त करें| यदि आप सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ से असंतुष्ट हैं, तो हम आपके लिए अगले लेख में सरकार द्वारा बनाये गए संस्थागत प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे| https://humaarisarkaar.in/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AC%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6/
Contact Email
[email protected]
Issued By
Humaari Sarkaar
Phone
+91 (11) 26115273-76
Country
India
Categories
News
Last Updated
February 8, 2021
Report Abuse · Content Requests